फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Negligence in paddy procurement will not be tolerated; instructions issued for timely lifting and payment

Fatehabad News: धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर उठान-भुगतान के निर्देश

Thu, 15 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Negligence in paddy procurement will not be tolerated; instructions issued for timely lifting and payment
फतेहाबाद। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों के साथ डीसी डॉ. विवेक भारती। प्रशासन
फतेहाबाद। खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के दौरान अनाज मंडियों में धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सजग है। वीरवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। इसके बाद डीसी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मंडियों में निर्धारित मापदंडों के अनुसार खरीद, फसल का समय पर उठान और किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। खरीद एजेंसियां और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने मंडियों में बारदाने, मजदूरों, परिवहन, बिजली-पानी, साफ-सफाई और बैठने की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर खरीद और उठान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, आरटीए सचिव संजय बिश्नोई, डीडीपीओ अनूप सिंह और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कुशल बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed