{"_id":"6ad1f5dfe841fa92700b03e0","slug":"video-demand-for-protection-for-those-campaigning-against-drug-abuse-in-fatehabad-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को सुरक्षा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को सुरक्षा देने की मांग
हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह को पुलिस सुरक्षा देने की मांग उठी है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, जनहितकारी एवं नशा मुक्ति संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त ज्ञापन भेजकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पहले मिली जान से मारने की धमकियों की जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में सिटी वेल्फेयर कल्ब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, नशा मुक्ति सेना के सदस्य शर्मा चंद लाली ने कहा कि भवानी सिंह पिछले करीब दो वर्षों से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। वह नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी करते रहे हैं। ज्ञापन में पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले परमिंदर सिंह उर्फ झोटा से जुड़ी घटना का हवाला देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर चिंता जताई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि भवानी सिंह और उनके परिवार को पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है।
ऐसे में किसी अप्रिय घटना से पहले उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने जरूरी हैं। संस्थाओं ने मुख्यमंत्री से भवानी सिंह को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने और धमकियों से जुड़ी शिकायतों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान तेज करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।