{"_id":"6ad1f2c8cc764860b2038ee1","slug":"video-winners-of-create-a-newspaper-competition-honored-dehradun-news-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अखबार बनाओ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, अपर सचिव नमामि बंसल ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखबार बनाओ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, अपर सचिव नमामि बंसल ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
Renu Saklani
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:17 PM IST
Link Copied
अमर उजाला की ओर से आयोजित अखबार बनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पटेलनगर स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर सचिव (शिक्षा) नमामि बंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और समाचार-पत्र तैयार करने के प्रयासों की सराहना की।
नमामि बंसल ने विद्यार्थियों को समाचारों को समझने, पढ़ने और अपनी अभिव्यक्ति को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अखबार तैयार करने, समाचारों की समझ विकसित करने और अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें चिल्ड्रन अकादमी, आइवी स्कूल, एसजीआरआर पटेलनगर, द मॉन्टेसरी स्कूल, साईग्रेस अकादमी इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज लखीबाग, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज और समरफील्ड स्कूल समेत अन्य विद्यालयों के छात्र शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाचार-पत्र पढ़ने, लेखन और पत्रकारिता के प्रति रुचि बढ़ाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।