Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bhuna. There is no future in delinquency; achieve your goals through hard work: SP Nikita Khattar.
{"_id":"6abd25f93b5f390f1c0447e0","slug":"video-bhuna-there-is-no-future-in-delinquency-achieve-your-goals-through-hard-work-sp-nikita-khattar-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूना। बदमाशी का कोई भविष्य नहीं, मेहनत से लक्ष्य हासिल करें: एसपी निकिता खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना। बदमाशी का कोई भविष्य नहीं, मेहनत से लक्ष्य हासिल करें: एसपी निकिता खट्टर
भूना। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को नशे और साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ज्यानी ने की।
एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि किसी को बदमाशी के दम पर डराना बहादुरी नहीं है। बदमाशी का कोई भविष्य नहीं होता। युवा दोस्तों के दबाव में आकर कई बार गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं, जिसका असर उनके भविष्य और परिवार पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि गलत संगत से दूर रहें और मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल करें।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को प्रभावित करता है। इसके साथ ही व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लग जाती है। युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं।
साइबर अपराध के संबंध में एसपी ने विद्यार्थियों को अनजान फोन कॉल, संदेश और इंटरनेट पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। किसी के साथ बैंकिंग या निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।