{"_id":"6af9896f0727428915046498","slug":"video-rs-792-crore-fodder-grant-for-cow-shelters-in-tohana-minister-says-cow-service-is-a-priority-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में गौशालाओं को 7.92 करोड़ का चारा अनुदान, मंत्री ने कहा- गौ सेवा प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में गौशालाओं को 7.92 करोड़ का चारा अनुदान, मंत्री ने कहा- गौ सेवा प्राथमिकता
जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को कैंची चौक स्थित शिव नंदीशाला में पहुंचे। यहां गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली पहुंचे। इस दौरान कार्यकारी अभियंता राहुल चहल, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिया, चेयरमैन जगजीत हुड्डा और पार्षद ललित मोहन मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फतेहाबाद जिले की गौशालाओं को कुल 7,92,84,161 रुपये का अनुदान जारी हुआ है। इसमें टोहाना की 10 गौशालाओं को 1,69,54,409 रुपये मिले हैं। सूची में जाखल मंडी, टोहाना, सनियाना, थरवी, नंगली, धारसूल और इंदाछोई की गौशालाएं शामिल हैं। इस राशि से गायों के चारे, दवाइयों और देखभाल की व्यवस्था बेहतर होगी।
समारोह में धर्मपाल सैनी ने शिव नंदीशाला के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टोहाना की शिव नंदीशाला को हरियाणा की पहली नंदीशाला का गौरव मिला है। वर्ष 2014 में सांड और बैल सड़कों पर बेसहारा घूमते थे और आए दिन हादसे होते थे। उस समय के विधायक सुभाष बराला और तत्कालीन एसडीएम ने सेवादारों के साथ मिलकर बेसहारा गोवंश को आश्रय देने का काम शुरू किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे प्रदेश में नंदीशाला बनाने की घोषणा की और चारा अनुदान शुरू किया।
सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गौ माता के लिए खजाना और खोल दिया है। अब गौ सेवा आयोग से हर गाय के लिए 20 रुपये और हर बैल व सांड के लिए 25 रुपये प्रतिदिन दिए जाते हैं। इससे भरण-पोषण सुचारु रूप से हो रहा है। कार्यक्रम में मंत्री का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने गोवंश को चारा भी खिलाया और गौशाला संचालकों के सेवा कार्यों की खूब सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।