Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के मंत्री की सगाई: बचपन की दोस्त संग रिश्ते में बंधे; पेस्टल लहंगे में छाईं मंगेतर; संदीप-मेघना की फोटो

Sun, 15 Nov 2026 02:51 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Nov 2026 02:51 PM IST
सार

यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह शनिवार को तालानगरी स्थित एथलेटिक्स मैदान पर संपन्न हुआ। संदीप सिंह ने गाजियाबाद के चौधरी परिवार की बेटी और अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी को सगाई की अंगूठी पहनाई। 

विज्ञापन
UP Minister Sandeep Singh Gets Engaged to Childhood Friend Meghna Chaudhary; Wedding on November 26
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की सगाई समारोह शनिवार को तालानगरी स्थित मैदान पर संपन्न हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा समेत प्रदेश के कई मंत्री शामिल हुए। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस आयोजन में सियासत के रास्ते सत्ता की मंजिल तक पहुंचने की झलक दिखाई दी।


संदीप सिंह ने गाजियाबाद के चौधरी परिवार की बेटी और अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी को सगाई की अंगूठी पहनाई। वहीं, उनके भाई सौरभ सिंह ने सहारनपुर के कारोबारी परिवार की बेटी अंतरा त्यागी के साथ सगाई की रस्म पूरी की। वीवीआईपी पंडाल में बनाए गए मंच पर दोनों जोड़ों ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भाइयों और उनकी मंगेतरों को आशीर्वाद देकर नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos
UP Minister Sandeep Singh Gets Engaged to Childhood Friend Meghna Chaudhary; Wedding on November 26
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी ने संदीप सिंह को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का उपहार बैग भी भेंट किया। समारोह में अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी समेत कई प्रमुख लोग पहुंचे।
UP Minister Sandeep Singh Gets Engaged to Childhood Friend Meghna Chaudhary; Wedding on November 26
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं संदीप सिंह के दादा स्वर्गीय कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई थी। इस दौरान संदीप सिंह की दादी रामवती देवी को गोद में उठाकर मंच पर लाया गया। पिता राजवीर सिंह राजू ने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर अपने दोनों बेटों के लिए आशीर्वाद मांगा। दोनों भाइयों की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Minister Sandeep Singh Gets Engaged to Childhood Friend Meghna Chaudhary; Wedding on November 26
संदीप सिंह और मेघना चौधरी की सगाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सियासत : पूरी विधानसभा को निमंत्रण, गांव-गांव कराई मुनादी
सगाई और तिलक समारोह में मांगलिक कार्यक्रमों की पूर्ति के साथ ही सियासत के एक जमीन को तैयार करने का माहौल भी दिखाई दिखाई देता है। कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मंत्रियों, नेताओं, जनप्रतिनिधियों के अलावा अतरौली विधानसभा के 250 गांवों के निवासियों को भी मुनादी करवा कर निमंत्रण दिया गया।
 
विज्ञापन
UP Minister Sandeep Singh Gets Engaged to Childhood Friend Meghna Chaudhary; Wedding on November 26
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई में आए मेहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आम लोगों के लिए मंच तैयार किया गया। उस मंच पर मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया। मंच से ही राजवीर सिंह राजू भैया ने उपस्थित जनसमूह से अपने दोनों बेटों के लिए हाथ उठवा कर आशीर्वाद मांगा। लोगों ने भी हाथ उठाकर आशीर्वाद के लिए सहमति दी। इसके अलावा जनता के लिए बनाए गए दूसरे पंडाल में आमंत्रित जनप्रतिनिधियों ने भी हाजिरी लगाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed