Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Order CBI probe into Ajit Pawar's death, name Pune Ring Road after him: Rohit Pawar to Amit Shah

'अजित पवार के नाम पर हो पुणे रिंग रोड': रोहित पवार की अमित शाह से अपील; सीबीआई जांच की मांग करते हुए क्या कहा?

Sun, 15 Nov 2026 03:47 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Nov 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
Order CBI probe into Ajit Pawar's death, name Pune Ring Road after him: Rohit Pawar to Amit Shah
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की सीबीआई जांच की घोषणा की जाए। साथ ही पुणे रिंग रोड का नाम भी अजित पवार के नाम पर रखा जाए। अमित शाह रविवार से दो दिन के पुणे दौरे पर हैं। अजित पवार का इस साल 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था। 
विज्ञापन


रोहित पवार ने क्या कहा?
रोहित पवार ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि अमित शाह सोमवार को पुणे जिला परिषद कार्यालय में अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रोहित पवार ने जिला परिषद के उन नेताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने अजित पवार की प्रतिमा लगाने के फैसले का समर्थन किया था।
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने एक सवाल भी उठाया। उन्होंने पूछा कि राज्य सरकार में मंत्री पद का लाभ उठा रहे नेता पुणे रिंग रोड का नाम अजित पवार के नाम पर रखने की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं? इन नेताओं को अजित पवार का समर्थन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत की बड़ी छलांग: राजनाथ सिंह बोले- रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी

रोहित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में अजित पवार का योगदान बहुत अहम था। उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक पुणे जिले के पालक मंत्री के रूप में काम किया था। विपक्षी शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने सवाल उठाया कि क्या कुछ लोग एक बड़ी परियोजना का नाम अजित पवार के नाम पर रखने के खिलाफ हैं? उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रतिमा का अनावरण करना अजित पवार के योगदान का सम्मान करने के लिए काफी नहीं होगा।

अमित शाह से क्या मांग की?
रोहित पवार ने कहा, यह बेहतर होगा कि अमित शाह पुणे रिंग रोड का नाम अजित पवार के नाम पर रखने और उनकी मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का एलान करें। ऐसा नहीं होने पर हम अजित पवार की पुण्यतिथि पर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। हमारी मांग होगी कि सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह पता लगाने की कोशिश जारी रहेगी कि अजित पवार की मौत एक हादसा थी या कोई 'साजिश'।


कैसे हुआ था विमान हादसा?
28 जनवरी की सुबह एक लीयरजेट 45 विमान हादसे का शिकार हो गया था। यह विमान वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का था। यह मुंबई से बारामती जा रहा था। बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में महाराष्ट्र सीआईडी और विमानन मंत्रालय के तहत आने वाला विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अलग-अलग जांच कर रहे थे।

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में क्या बदलाव हुआ?
अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार एनसीपी की प्रमुख बनीं। वह महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री भी बनीं।

क्या एनसीपी के दोनों गुटों का विलय होगा?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) ने दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गुटों के संभावित विलय की रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। पार्टी ने इन रिपोर्ट्स को 'पूरी तरह झूठा' बताया है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार जब तक कोई फैसला नहीं लेतीं, तब तक विलय को लेकर बातचीत से किसी नतीजे पर पहुंचने की संभावना नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed