Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
2,126 quintals of paddy were lifted from grain markets on Sunday; 170,500 quintals still await lifting.
{"_id":"6acba4189f591d8b22061f87","slug":"video-2126-quintals-of-paddy-were-lifted-from-grain-markets-on-sunday-170500-quintals-still-await-lifting-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडियों में रविवार को 2126 क्विंटल धान का हुआ उठान, अभी भी मंडियों में 170500 क्विंटल उठान बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडियों में रविवार को 2126 क्विंटल धान का हुआ उठान, अभी भी मंडियों में 170500 क्विंटल उठान बाकी
फतेहाबाद। अनाज मंडी में रविवार को धान की सरकारी खरीद बंद रही। जबकि धान की आवक व उठान प्रक्रिया जारी। इससे ढेरियों से अटी मंडी से हल्की राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव से हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल के भीगने का डर किसानों को सताने लगा है। वहीं, इससे धान की कटाई में तेजी आई है।
रविवार को खरीद प्रक्रिया बंद रहने के बावजूद मंडियों में धान की आवक और उठान का सिलसिला जारी रहा। रविवार को जिले की अनाजमंडियों में 114840 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। इसके साथ ही अब तक मंडियों में कुल 785210 क्विंटल धान पहुंच चुका है। लेकिन रविवार को मौसम में आए परिवर्तन के बाद किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है। इससे आवक में और तेजी आने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।