{"_id":"6acb27e306ce37ecc90f04ae","slug":"video-weather-changes-in-fatehabad-paddy-lying-in-the-open-traders-busy-covering-it-with-tarpaulins-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मौसम बदला, खुले में पड़ा धान, तिरपाल से ढकने में जुटे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मौसम बदला, खुले में पड़ा धान, तिरपाल से ढकने में जुटे व्यापारी
मौसम में बदलाव और आसमान में बादल छाने से अनाज मंडियों में खुले में पड़ा धान भीगने का खतरा बढ़ गया है। फतेहाबाद की पुरानी अनाजमंडी में शेड के बाहर भी धान की ढेरियां लगी हुई हैं। मौसम को देखते हुए व्यापारी धान की ढेरियों को तिरपाल से ढकने में जुटे रहे, ताकि बारिश होने की स्थिति में फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
मंडी में धान की आवक लगातार जारी है, लेकिन उठान की रफ्तार आवक और खरीद के मुकाबले धीमी बनी हुई है। ऐसे में मंडियों में धान की ढेरियां जमा हो रही हैं। खुले में रखी फसल को सुरक्षित रखना व्यापारियों और किसानों के लिए चुनौती बना हुआ है। मौसम खराब होने की आशंका के चलते मंडी में सतर्कता बढ़ गई है।
रविवार को नहीं होगी धान की खरीद
रविवार होने के कारण आज मंडियों में धान की खरीद नहीं होगी। हालांकि, मंडियों से धान का उठान जारी रहेगा। खरीद बंद रहने के बावजूद उठान की प्रक्रिया चलने से मंडियों में जमा धान को बाहर निकालने का काम किया जाएगा।
78,521 एमटी धान की आवक, 4336 एमटी का उठान
जिले की सात अनाज मंडियों में अब तक 78,521 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से 28,064 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, अब तक केवल 4336 मीट्रिक टन धान का ही उठान हो पाया है। खरीद के मुकाबले उठान कम होने के कारण मंडियों में धान की ढेरियां बनी हुई हैं। यदि मौसम बिगड़ता है तो खुले में रखे धान को नुकसान होने की आशंका भी बढ़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।