Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
35 units of blood collected for children suffering from thalassemia in Fatehabad; people donated at the camp.
{"_id":"6acb54409bfa01911b081ddc","slug":"video-35-units-of-blood-collected-for-children-suffering-from-thalassemia-in-fatehabad-people-donated-at-the-camp-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटाया 35 यूनिट रक्त, शिविर में लोगों ने किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटाया 35 यूनिट रक्त, शिविर में लोगों ने किया दान
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार में रक्त की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से पूर्ण सोसायटी और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। रतिया चुंगी रोड स्थित श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम मंदिर में आयोजित शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए योगदान दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे बच्चों को नियमित रूप से रक्त की जरूरत होती है। इसलिए रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता बनाए रखना जरूरी है।
सोसायटी के प्रधान सन्नी बंसल और समाजसेवी सुदर्शन नरूला ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण मिड्ढा और फतेहाबाद के पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं के इस प्रयास की सराहना की और लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।