फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Blood donation camp held at Kutia Shant Sarovar in Tohana on the occasion of Yog Shabdanand Maharaj's birth anniversary; blood donors turn out in large numbers.

टोहाना में कुटिया शांत सरोवर में योग शब्दानंद महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, उमड़े रक्तवीर

Sun, 11 Oct 2026 12:36 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:36 PM IST
Blood donation camp held at Kutia Shant Sarovar in Tohana on the occasion of Yog Shabdanand Maharaj's birth anniversary; blood donors turn out in large numbers.
रामनगर स्थित कुटिया शांत सरोवर में श्री श्री 1008 योग शब्दानंद महाराज जी के 113वें पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय योग जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुटिया परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व संगत ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। मानव सेवा संगम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में कुटिया के धर्म प्रमुख एवं संचालक संत श्री सुखदेवानंद महाराज ने बताया कि श्री योग शब्दानंद महाराज जी का पावन जन्मोत्सव 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। चौथे नवरात्र पर गुरुदेव का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिन तक रोजाना सामाजिक भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम हुआ, दूसरे दिन संगम अस्पताल में दिव्यांग बच्चों को बैग व स्टेशनरी वितरित की गई, इसके बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया ताकि जरूरतमंदों के काम आ सके। रविवार को कन्या पूजन का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे तक और शाम साढ़े 4 से 7 बजे तक सत्संग प्रवाह चल रहा है, जिसमें टोहाना के अलावा हिसार, फतेहाबाद, जाखल, दिल्ली तक से संगत पहुंच रही है। वहीं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल शाखा टोहाना के प्रधान राजेंद्र ठकराल ने कहा कि योग शब्दानंद महाराज जी के 113वें जन्मोत्सव पर यह रक्तदान शिविर हर्ष और खुशी का विषय है। सभी रक्तवीरों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और कुटिया की पूरी टीम समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कुटिया के प्रधान मूलचंद बत्रा व समस्त संगत को बधाई दी। कुटिया प्रवक्ता हिमांशु मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात्रि में विशाल संत समागम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शिरकत करेंगे। 14 अक्टूबर को चौथे नवरात्र पर गुरुदेव का मुख्य जन्मोत्सव सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मनाया जाएगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजियाबाद में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश नागिन गिरफ्तार

11 Oct 2026

नोएडा में महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने मानसिक संतुलन पर की चर्चा

11 Oct 2026

VIDEO: मिथिला में साकार हुई त्रेतायुग की गाथा, मंच पर जीवंत हुए रामायण के दिव्य प्रसंग

10 Oct 2026

VIDEO: सपा कार्यकर्ता दूसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

कानपुर: दलित जिपं सदस्य पर जाति सूचक टिप्पणी पर शिकायत, कार्रवाई की मांग

10 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, नवाबगंज थाने के बाहर जुटी भारी भीड़

10 Oct 2026

कानपुर: नवरात्र व दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकला

10 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: बारादेवी मंदिर एवं जंगली देवी मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

10 Oct 2026

कानपुर: बिरहाना रोड में पकड़ा गया नकली सोना, महिला समेत चार पकड़े गए

10 Oct 2026

Meerut: शनि अमावस्या पर शनि धाम मंदिर में हुई महा आरती

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर बस्तोंरा गांव के ग्रामीणों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

10 Oct 2026

Meerut: रामलीला मंचन ब्रह्मा से रावण ने मांगा तीनों लोकों का राज

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गोवंश के लिए दवाइयां और अन्य सामग्री की गई दान

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से जूझे लोग

10 Oct 2026

Meerut: रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का हुआ मंचन

10 Oct 2026

Meerut: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हुई पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना, शोभायात्रा निकाली

10 Oct 2026

Meerut: हवन-यज्ञ के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ

10 Oct 2026

Muzaffarnagar: 11वें विशाल मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

10 Oct 2026

Meerut: लायंस क्लब की पारिवारिक सभा में सदस्यों ने खेला डांडिया

10 Oct 2026

Meerut: ताड़का वध के मंचन ने रोमांचित किया, जिमखाना मैदान में गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे

10 Oct 2026

VIDEO: बेवर में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

घाटमपुर: पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को धर दबोचा, 26,150 रूपये भी बरामद किए

10 Oct 2026

VIDEO: सौंख में निकाली गई भव्य राम बरात, जमकर नाचे बराती

10 Oct 2026

VIDEO: चाैमुहां में जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य राम बरात

10 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ता से मारपीट और रुपये छीने, प्राथमिकी न होने पर धरने की चेतावनी

10 Oct 2026

VIDEO: संजय प्लेस में कारोबारी की पिटाई, धमकी दी

10 Oct 2026

VIDEO: पंप हाउस में करंट से झुलसे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

10 Oct 2026

VIDEO: घर के पीछे जुआ खेलने से रोकने पर किसान को लहूलुहान कर पीटा

10 Oct 2026

VIDEO: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

10 Oct 2026

VIDEO: होटल के भीतर युवकों पर जानलेवा हमला, दो घायल

10 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed