{"_id":"6794c95edd5fea42830711db","slug":"video-mentally-disturbed-government-school-teacher-hanged-himself-at-home-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में मानसिक रूप से परेशान सरकारी स्कूल के टीचर ने लगाया घर पर फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में मानसिक रूप से परेशान सरकारी स्कूल के टीचर ने लगाया घर पर फंदा
भिवानी में गांव दिनोद में घर के अंदर मानसिक रूप से परेशान सरकारी स्कूल के टीचर का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक शिक्षक के बेटे के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
सदर पुलिस को दिए बयान में गांव दिनोद निवासी गौत्तम ने बताया कि वे दो भाई बहन है। उसकी एक बहन है। उसकी मांता गांव मानहेरू में बतौर स्टाफ नर्स तैनात है। उसका पिता 48 वर्षीय सज्जन सिरसा में सरकारी स्कूल में प्राथमिक अध्यापक के तौर पर काम करता था।
पिछले करीब दो माह से उसका पिता मानसिक रूप से परेशान था और घर पर ही छुट्टी लेकर रहता था। शुक्रवार दोपहर को उसका पिता अपने कमरे में सो रहा था। शाम करीब सवा सात बजे जब वह पिता के कमरे में पहुंचे तो अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर उसका पिता पंखे पर फंदे से लटका मिला।
इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गौत्तम के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।