Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
bhiwani Abhay Chautala targeted CM Saini, stating that the buying of MLAs has led to increased corruption and inflation and brought law and order to a standstill; he also alleged collusion with the Congress.
{"_id":"6a92c3eeba2a42a9cd03a081","slug":"video-bhiwani-abhay-chautala-targeted-cm-saini-stating-that-the-buying-of-mlas-has-led-to-increased-corruption-and-inflation-and-brought-law-and-order-to-a-standstill-he-also-alleged-collusion-with-the-congress-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अभय चौटाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना, कहा- विधायक खरीदने से भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी, कानून व्यवस्था हुई ठप; कांग्रस से मिलीभगत के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अभय चौटाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना, कहा- विधायक खरीदने से भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी, कानून व्यवस्था हुई ठप; कांग्रस से मिलीभगत के लगाए आरोप
भिवानी पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस वोट बेचती है और भाजपा खरीदती है। अभय ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा मिलीभगत से होने वाले भ्रष्टाचार से महंगाई बढ़ रही है।
अभय चौटाला शनिवार को ताऊ देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने बवानीखेड़ा कस्बा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी रहे। मीडिया से बातचीत में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर हरियाणा को खोखला किया है। अभय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बेचती है और भाजपा उन्हें खरीदती है। उन्होंने कहा कि भाजपा बात जीरो टोलरेंश की करती है पर 20-25 करोड़ रुपये में विधायकों को खरीदती है। अभय ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त से बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हो सकता, इससे प्रदेश में हाहाकार है और लोग इन्हें बदलकर दम लेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि महंगाई इसी भ्रष्टाचार से बढ़ रही है। क्योंकि विधायक खरीदने के लिए जिन व्यापारियों से पैसे लेते हैं, तो फिर उनके अनुसार ही काम करना पड़ेगा। कानून व्यवस्था को लेकर अभय ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को घेरा और कहा कि कानून व्यवस्था का बूरा हाल, पर सीएम पहले की सरकारों पर टाल देते हैं। साथ ही कहा कि पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा से पूछे मुझे कब नोटिस दे रहा है। अभय चौटाला ने कांग्रेस व भाजपा पर मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर महंगाई बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।