{"_id":"675dbc20705ad8917900b60b","slug":"uuniversity-flying-squad-team-visited-the-examination-center-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127120-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विश्वविद्यालय उड़नदस्ते की टीम ने किया परीक्षा केंद्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विश्वविद्यालय उड़नदस्ते की टीम ने किया परीक्षा केंद्र का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:41 PM IST
Link Copied
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय स्थित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र 125 के सभी तीनों ब्लाॅक में इन दिनों स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। इसमें करीब दो हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्राचार्य डॉ. मुकेश चहल ने बताया कि शनिवार को विश्वविद्यालय उड़नदस्ते की टीम ने केंद्र का दौरा किया और परीक्षाओं का निरीक्षण किया। स्नातक के प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू हुई हैं। 8 जनवरी तक चलने वाली इन परीक्षाओं को नकल रहित और निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के नियमों को सख्ती से लागू किया गया है तथा परीक्षार्थी की परीक्षा कक्षा बैठने से पहले जांच की जाती है। उन्होंने नकल की शिकायत को बेबुनियाद बताया और कहा कि विश्वविद्यालय उड़नदस्ते की टीम नियमित रूप से परीक्षा केंद्र की जांच करती है। परीक्षाओं में अनियमितताओं को भी किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।