Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Gau Seva Aayog Chairman visits Bhiwani; stray cattle roaming the streets to get shelter within a year.
{"_id":"6aae54142c8c78b0840db97d","slug":"video-gau-seva-aayog-chairman-visits-bhiwani-stray-cattle-roaming-the-streets-to-get-shelter-within-a-year-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौ सेवा आयोग चेयरमैन का भिवानी दौरा, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को 1 साल में मिलेगा आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ सेवा आयोग चेयरमैन का भिवानी दौरा, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को 1 साल में मिलेगा आश्रय
हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग बुधवार को भिवानी की श्री गौशाला पहुंचे। यहां आयोजित गौ सेवा आयोग की विशेष बैठक में उन्होंने जिलेभर से आए गौसेवकों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला प्रांगण में पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन समिति ने बेसहारा व घायल गोवंश के संरक्षण को लेकर एक बड़ी घोषणा की। बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि भिवानी की इस पावन गौ भूमि पर आना उनका सौभाग्य है। उन्होंने भिवानी के गौसेवकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इसी सेवा भाव से जुड़ जाए तो कोई भी गोवंश बेसहारा नहीं रहेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुसार हरियाणा सरकार ऐसी ठोस नीति तैयार कर रही है, जिससे आगामी एक वर्ष के भीतर राज्य में सड़कों पर घूम रहे सभी बेसहारा गोवंश के लिए रहने, चारे व देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान श्री गौशाला भिवानी के प्रधान मीनू अग्रवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सड़कों पर लावारिस घूम रहे अथवा दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को गौशाला लाने पर किसी भी व्यक्ति से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। गौशाला प्रबंधन ऐसे सभी गोवंश के उपचार, रहने और चारे का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन करेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे लावारिस या घायल गोवंश को गौशाला तक पहुंचाने में सहयोग करें। गौ भक्तों और स्थानीय नागरिकों ने आयोग के इस संकल्प और गौशाला प्रबंधन की इस पहल की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।