Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Body of mother of two found hanging inside home in Bhiwani; case registered against husband; deceased's brother levels allegations.
{"_id":"6aae6e4c67ab70088a0b3833","slug":"video-body-of-mother-of-two-found-hanging-inside-home-in-bhiwani-case-registered-against-husband-deceaseds-brother-levels-allegations-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में घर के अंदर फंदे से लटका मिला दो बच्चों की मां का शव, पति के खिलाफ के दर्ज; मृतका के भाई ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में घर के अंदर फंदे से लटका मिला दो बच्चों की मां का शव, पति के खिलाफ के दर्ज; मृतका के भाई ने लगाए आरोप
बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव मिल्कपुर निवासी एक विवाहिता का शव घर के अंदर एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। बवानीखेड़ा पुलिस ने शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए वहीं मृतका के भाई की शिकायत आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव सीपर निवासी 31 वर्षीय मीतल की 14 साल पहले गांव मिल्कपुर निवासी वीरेंद्र के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो लड़के हैं, बड़ा लड़का 13 और छोटा बेटा 9 साल का है। मृतका के भाई सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी बहन मीतल को उसका पति वीरेंद्र शराब पीकर मारपीट करता था। इसी के चलते उसकी बहन ने आत्महत्या की है। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। मौके पर एफएसएल टीम बुलाई गई। शव का शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई सोनू की शिकायत पर आरोपी पति वीरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
परिजन पहुंचे तो बैड पर पड़ा था शव
मृतका के भाई अजय ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर मीतल की मौत की सूचना दी गई थी। जब वे उसकी ससुराल पहुंचे तो उसका शव बैड पर पड़ा था। उन्हें पूरा अंदेशा है कि उसकी बहन को उसके शराबी पति वीरेंद्र ने मारपीट की है वहीं उसकी वजह से ही मीतल की मौत हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।