Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Former Minister Ranjeet Chautala makes a major statement regarding his political future; will make a decision in February.
{"_id":"6aae9cebb913be0474052fa9","slug":"video-bhiwani-former-minister-ranjeet-chautala-makes-a-major-statement-regarding-his-political-future-will-make-a-decision-in-february-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: राजनीतिक भविष्य को लेकर पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला का बड़ा बयान, फरवरी में करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: राजनीतिक भविष्य को लेकर पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला का बड़ा बयान, फरवरी में करेंगे फैसला
भिवानी। भिवानी पहुंचे पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला राजनीति रण का फैसला लेने में उलझे हुए दिखे। उन्होंने देवीलाल परिवार के हाशिये पर आने और चौटाला परिवार एक ना होने की टीस जाहिर कर वोट चोरी को गलत तथा ईडी, सीबीआई को सही बताया। रणनीति चौटाला ने कहा कि मैं नई पार्टी नहीं बनाउंगा, बल्कि फरवरी में बड़ी रैली करके कांग्रेस या भाजपा में जाउंगा। उन्होंने कहा कि अब दो ही दल हैं, क्षेत्रीय दलों का समय खत्म हुआ। चौटाला ने कहा कि क्षेत्रिय दल तो ना ममता का बचा ना शिवसेना का। उन्होंने कहा कि रैली में मेरा कद तय करेगा कि कोई पार्टी मुझे टिकट देगी या मेरे समर्थकों को भी। देवीलाल के वंशजों के राजनीतिक हाशिये को लेकर रणजीत चौटाला ने टीस जाहिर की। उन्होंने कहा कि तब देवीलाल की ज़बान होती थी और लोगों की भी। अब लोग स्वार्थी हो चुके हैं, किसी की कोई ज़बान नहीं रही। साथ ही चौटाला परिवार एक ना होने पर भी उनका दर्द छलका। इस दौरान वो कांग्रेस की गुटबाजी पर खुलकर बोले और कहा कि कांग्रेस को गुटबाजी ने डुबोया, वरना कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी। यही नहीं, उन्होंने कहा कि 2024 विस चुनावों में सैलजा ने ध्यान नहीं दिया और हुड्डा ने भी कई कई उम्मीदवार खड़े कर दिये। रणजीत चौटाला ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताया। वहीं ईडी व सीबीआई का नेताओं पर दबाव के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि कुछ तो ही, वरना ईडी, सीबीआई किसी के पास क्यों जाएगी। उन्होंने कहा कि सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी, जब भी कोई मामला उलझता है तो प्रदेश सरकारें केस सीबीआई को ही सौंपती हैं। अंत में हरियाणा में बढ़ती गुंडागर्दी व गायक दिलेर को मिली धमकी पर दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था कायम करना सरकार का पहला काम। जब योगी जो काम कर सकते हैं तो हमारे सीएम क्यों नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।