फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   22,882 cases disposed in National Lok Adalat

Bhiwani News: राष्ट्रीय लोक अदालत में किया 22,882 केसों का निपटान

Sat, 14 Dec 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Dec 2024 10:43 PM IST
22,882 cases disposed in National Lok Adalat
भिवानी। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (एसएलएसए) के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 22,882 केसों का निपटान किया गया।
डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी और लोहारू न्यायिक परिसर में भी इस वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। डीएलएसए के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया ने सभी न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अवलोकन किया।
सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है। जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती है, क्योंकि विवाद करने वाले पक्ष पूर्ण संतुष्टि के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से मामले सुलझाते हैं।
इससे अदालतों के लंबित मामलों में कमी आती है, क्योंकि अपील और संशोधन के रूप में आगे की कार्यवाही को भी समाप्त कर पक्षों की सहमति से मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है। विवाद के निपटारे के अलावा, पक्षकारों की ओर से दी गई अदालती फीस की वापसी का लाभ होता है।
सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि लोक अदालत में आपराधिक मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक मामले, चालान, बैंक ऋण, दीवानी मामले, चेक बाउंस, राजस्व संबंधी मामले रखे गए। उन्होंने बताया इस आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भिवानी की लोक अदालत में रखे गए कुल 33,378 में से 22,882 मामलों का निपटारा किया गया। 9,03,51,119 रुपये का निपटान किया गया। सिवानी में 261 में से 235, तोशाम में 103 में से 61 और लोहारू में 77 में से 51 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
जिला मुख्यालय पर प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट भिवानी जसवीर सिंह सिद्धू, एसीजेएम आशीष कुमार शर्मा, एसीजेएम जोगिंदर सिंह, सीजे-जेडी-कम-जेएमआईसी अंतरप्रीत सिंह, सीजे-जेडी-कम-जेएमआईसी हार्दिक सचदेवा, एसीजे-एसडी-कम-एसडीजेएम सिवानी मोहम्मद जकारिया खान, एसीजे-एसडी-कम-जेएमआईसी लोहारू देवेंद्र सिंह और एसीजे-एसडी-कम-जेएमआईसी तोशाम सुनील कुमार के न्यायालयों में मामले रखे गए। इस दौरान दोनों पक्षों के अभिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र (पीएलवी) भी मौजूद रहे।

तोशाम में 61 केसों का निपटारा, 83.57 रुपये वसूले गए

तोशाम। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन कम चेयरमैन उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार ने बताया कि स्थानीय न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 103 केस रखे गए थे, जिनमें से 61 केसों का निपटारा लोगों की आपसी सहमति से किया गया। 83,57,737 रुपये वसूले गए। इनमें बैंक वसूली के नौ, कंपोंडेबल के तीन, एनआई एक्ट के चार, सिविल केस 19 और अन्य 26 केसों में संबंधित लोगों की आपसी सहमति से वसूली की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कांग्रेस खेमे से जुड़ी खबर ; 18 दिसंबर को बड़ा कार्यक्रम, लखनऊ विधानसभा घेराव का करेंगे कार्यकर्ता

14 Dec 2024

VIDEO : थाना समाधान दिवस पर आए 150 प्रार्थना पत्र, 55 का हुआ निस्तारण

14 Dec 2024

VIDEO : वायरल ऑडियो मामले में पूर्व विधायक ठुकराल ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग की

VIDEO : कोयले की गैस लगने से तीन प्रवासियों की मौत, कमरे में जला रखी थी अंगीठी

14 Dec 2024

VIDEO : धमतरी में टमाटर से भरे वाहन का आरटीओ ने काटा 28 हजार का चालान, किसान ने जताया विरोध

14 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, फेफना थाने से शुरुआत

14 Dec 2024

VIDEO : हाथरस पुलिस ने ऑनलाइन सीमेंट, सरिया बेचने के नाम पर ठगी करने वाले चित्रकूट के चार ठग दबोचे, ऐसे करते थे ठगी

14 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

14 Dec 2024

VIDEO : सूर्पणखा नासिका छेदन रहा आकर्षण का केंद्र, उमड़ी लोगों की भीड़

14 Dec 2024

VIDEO : अंबाला में किसानों पर छोड़े गए पानी में केमिकल होने के आरोपों पर एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने दी सफाई

14 Dec 2024

VIDEO : किसान आंदोलन के चलते सीमावर्ती गांवों में फिर इंटरनेट बंद, ग्रामीणों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

14 Dec 2024

VIDEO : नोएडा में हनीट्रैप का खेल, उगाही करने वाला गैंग से दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

14 Dec 2024

VIDEO : चंपावत में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर छात्रों ने निकाली रैली

14 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत के पुराना आरओबी पूर्ण रूप से बंद, नहीं गुजर सकेंगे चार पहिया वाहन

14 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत में हॉकी अकादमी में महिला खिलाड़ियों को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

14 Dec 2024

VIDEO : निजीकरण के विरोध में 18 दिसंबर को कांग्रेस उप्र विधानसभा का करेगी घेराव

14 Dec 2024

VIDEO : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज

14 Dec 2024

VIDEO : सहालग के अंतिम दिन खरीदारी के लिए जुटी भीड़

14 Dec 2024

VIDEO : सामूहिक विवाह बंधन में बंधे 286 जोड़े

14 Dec 2024

VIDEO : घाटमपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा…दो की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, जांच शुरू

14 Dec 2024

VIDEO : महराष्ट्र के युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

14 Dec 2024

VIDEO : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने शिकायतें सुनी

14 Dec 2024

VIDEO : राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

14 Dec 2024

VIDEO : बुखार के बढ़े मरीज,ओपीडी फुल

14 Dec 2024

VIDEO : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

14 Dec 2024

Alwar News: अलवर रेलवे जंक्शन पर जाम की समस्या, भारी वाहनों के लिए नया रूट निर्धारित

14 Dec 2024

VIDEO : गुरनाम सिंह चढूनी खन्नौरी बॉर्डर पर करेंगे किसान संगठनों की बैठक

14 Dec 2024

VIDEO : करनाल में हरविंद्र कल्याण ने ग्रामीणों का जताया आभार, 6 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास

14 Dec 2024

VIDEO : पद्मश्री नेक चंद की 100वीं जयंती पर कलाकार वरुण टंडन ने बनाया 20 फुट का चित्र

14 Dec 2024

VIDEO : जालंधर में गुरुद्वारा साहिब से लाैट रही बुजुर्ग महिला पर कुत्तों का हमला, 25 जगह से नोचा

14 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed