{"_id":"684d7e1c0fc90b80500383a0","slug":"video-body-of-a-teenager-missing-for-four-days-found-in-a-canal-in-greater-noida-2025-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में चार दिन से लापता किशोर का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में चार दिन से लापता किशोर का नहर में मिला शव
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता एक किशोर का शव शुक्रवार सुबह चार दिन बाद जेवर स्थित दयानतपुर गांव में नहर में मिला। मृतक की पहचान सन्नी रावल (16) निवासी गांव जैतपुर वैशपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक के तीन नाबालिग दोस्तों पर हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाकर नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, और घटनास्थल की तकनीकी जांच की जा रही है। तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।