फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   live in Partner accused of leaking woman private videos and photos

लिव-इन पार्टनर की हैवानियत: 'पहले बीवी की तरह किया प्यार, फिर शराब पिलाकर पीटा; अब निजी वीडियो कर दिए वायरल'

Fri, 04 Sep 2026 04:38 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 04:38 PM IST
सार

पीड़िता ने मुख्यमंत्री कार्यालय को दी शिकायत में बताया कि वह 26 जून 2022 से आरोपी आकाश के साथ सहमति संबंध में पति-पत्नी की तरह रह रही थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद आकाश शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा और नौकरी कर पैसे लाने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
live in Partner accused of leaking woman private videos and photos
लिवइन पार्टनर ने युवती के वीडियो किये सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को सहमति संबंध पार्टनर द्वारा वर्षों तक प्रताड़ित करने और उसके निजी वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

'आकाश के साथ पति-पत्नी की तरह रही'
पीड़िता ने मुख्यमंत्री कार्यालय को दी शिकायत में बताया कि वह 26 जून 2022 से आरोपी आकाश के साथ सहमति संबंध में पति-पत्नी की तरह रह रही थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद आकाश शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा और नौकरी कर पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। एक दिन आकाश ने उसे कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर जबरन पिलाई और मौका पाकर उसके निजी फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वह इन्हीं वीडियो-फोटो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और पैसे न देने पर उन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बदनामी के डर से चुप रही'
पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार आरोपी से पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसकी बुरी तरह पिटाई की गई, जिसमें उसे गंभीर चोटें भी आईं। समाज में बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। आरोपी ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर भी उसकी निजी तस्वीरें डाल दीं। 

विज्ञापन

निजी वीडियो किए सार्वजनिक
1 जुलाई 2026 को आकाश ने दोबारा व्हाट्सऐप स्टेटस और पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी पर उसके निजी वीडियो-फोटो सार्वजनिक कर दिए। इससे पीड़िता की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा और वह लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से भयभीत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed