{"_id":"6ad383b1c47ae120cb0c9376","slug":"video-the-service-road-from-millennium-city-centre-to-subhash-chowk-will-be-repaired-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक सर्विस रोड की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक सर्विस रोड की होगी मरम्मत
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक मास्टर रोड के साथ सर्विस रोड की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस पर करीब 4.97 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत सेक्टर-41/44, 40/45, 39/46 और 38/47 को विभाजित करने वाली मास्टर रोड के किनारे सर्विस रोड की मरम्मत और इससे जुड़े अन्य कार्य किए जाएंगे।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक वाहनों की आवाजाही के लिए मास्टर रोड के साथ सर्विस रोड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, सर्विस रोड कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और यातायात भी प्रभावित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।