{"_id":"6ad332d436a4e2e094053f9f","slug":"video-hamirpur-woman-arrested-from-chandigarh-in-chitta-synthetic-drug-seizure-case-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चिट्टा बरामदगी मामले में चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चिट्टा बरामदगी मामले में चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार
हमीरपुर सदर थाना के तहत अणु में 5.37 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए चंडीगढ़ से 40 वर्षीय महिला उर्मिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नशे के इस नेटवर्क में पैसों के लेन-देन की अहम भूमिका थीं। आरोप है कि साहिल महिला के खाते में पैसे जमा करवाता था और इसके बदले महिला का बेटा उसे हेरोइन उपलब्ध करवाता था। महिला के बेटे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, जबकि गिरफ्तार महिला को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले की शुरुआत 26 जुलाई को वार्ड नंबर-10 रामनगर में पुलिस की कार्रवाई से हुई थी। उस दौरान पुलिस ने तीन युवकों के कब्जे से 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में शशांक भारद्वाज निवासी गांव बड़ैहर, तहसील भोरंज, नवीन कपलेश निवासी गांव लोहारड़ा और अश्वनी कुमार निवासी गांव बरोहा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए बलजीत और गुरदेव को भी गिरफ्तार किया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस साहिल तक पहुंची, जिसे अणु के वार्ड नंबर-7 स्थित कमरे से 5.37 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में साहिल फिलहाल 16 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर है। वहीं उर्मिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस पैसों के लेन-देन और नशे की सप्लाई से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। एएसपी राजेश ने पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।