Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
'Shravan Leela' and 'Ram-Bharat Milap' enacted on the fifth day in Bhiwani; audience left deeply moved
{"_id":"6ad32dc5135e0b49240e14b5","slug":"video-shravan-leela-and-ram-bharat-milap-enacted-on-the-fifth-day-in-bhiwani-audience-left-deeply-moved-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पांचवें दिन श्रवण लीला और राम-भरत मिलाप का मंचन, भावविभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पांचवें दिन श्रवण लीला और राम-भरत मिलाप का मंचन, भावविभोर हुए दर्शक
रेलवे रोड स्थित सेठ किरोड़ीमल पार्क में अग्रसेन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय संपूर्ण रामलीला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के पांचवें दिन श्रवण लीला, दशरथ परलोक गमन और चित्रकूट में राम-भरत मिलाप के मार्मिक दृश्यों का मंचन किया गया। इन भावपूर्ण प्रसंगों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैणी और प्रवक्ता अभिषेक बंसल ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भिवानी की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और अच्छे संस्कारों को समझने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, संस्कारों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। रामलीला के प्रसंग समाज को प्रेम, त्याग, भाईचारे और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।