{"_id":"6ad334d0d396b2d24100bdde","slug":"video-man-caught-stealing-curd-in-nadala-incident-captured-on-cctv-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नडाला में दही चोरी करते व्यक्ति को पकड़ा, CCTV में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नडाला में दही चोरी करते व्यक्ति को पकड़ा, CCTV में कैद हुई घटना
नडाला-बेगोवाल रोड स्थित जगमोहन डेयरी के बाहर से दही की पेटी चोरी करने के आरोप में दुकानदारों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से दही की पेटी भी बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डेयरी संचालक अर्शदीप सिंह सोढ़ी ने बताया कि दुकान खुलने से पहले सप्लाई करने वाला व्यक्ति दूध, दही और अन्य सामान दुकान के बाहर रखकर चला जाता है। पिछले करीब एक सप्ताह से उनकी दुकान के बाहर रखी दही की पेटियां चोरी हो रही थीं। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति दही की पेटी चोरी करता दिखाई दिया।
अर्शदीप सिंह सोढ़ी के अनुसार, वह सुबह अपने गांव पसिएवाल से सीधे दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को नडाला बस स्टैंड पर बस में बैठने की तैयारी करते देखा। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसके पास से दही की पेटी बरामद कर ली। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एक सप्ताह से चोरी करने और बेचने का दावा
दुकानदार ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पिछले एक सप्ताह से दही की पेटियां चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके अनुसार, वह चोरी की गई पेटियां गांव बूटां में 300 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बेचता था। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पर दही की एक पेटी 280 रुपये में बेची जाती है।
पहले भी चोरी के मामले में जेल जाने का दावा
दुकानदार के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि करीब तीन महीने पहले नडाला में एक ही रात संजू मीट चिकन और राकेश कंप्यूटर कैफे में हुई चोरी की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता हो सकती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की कथित तौर पर अन्य चोरी की घटनाओं में भूमिका और लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।