{"_id":"6ad2158cf866df738a076adb","slug":"one-accused-arrested-in-a-case-involving-a-fraud-of-rs-143-crore-in-the-name-of-investment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104448-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: निवेश के नाम पर 1.43 करोड़ रुपये की ठगी में एक गिरफ्तार, साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: निवेश के नाम पर 1.43 करोड़ रुपये की ठगी में एक गिरफ्तार, साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया
Sat, 17 Oct 2026 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : istock
निवेश के नाम पर 1.43 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरजीत सिंह उत्तराखंड का रहने वाला है। साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
मामले में ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत 4 दिसंबर 2025 को मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे संपर्क किया गया। आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में निवेश के तौर पर 1 करोड़ 43 लाख 71 हजार रुपये उन्होंने ट्रांसफर किए। बाद में रिफंड मांगा तो आरोपी बहाने से और रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
आरोपी हरजीत से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से 12.80 लाख रुपए जिस बैंक खाता में आए थे वह बैंक खाता आरोपी हरजीत ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर खुलवाया था। ये बैंक खाता इसने साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। इसके बदले हरजीत को दो लाख रुपए मिले थे। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन