फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wanted cow smuggler Shahid killed in an encounter with Nuh Crime Branch in Gurugram

गुरुग्राम में तड़के चार बजे मुठभेड़: सीआईए नूंह ने गौ-तस्कर शाहिद को किया ढेर, 40 से ज्यादा केस थे दर्ज

Thu, 15 Oct 2026 09:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 09:01 AM IST
सार

गुरुग्राम में वांछित गौ तस्कर और एटीएम मशीन उखाड़ने वाला शाहिद उर्फ आडवाणी नूंह क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ नूंह क्राइम ब्रांच द्वारा पीछा किए जाने के बाद सोहना के सिलानी गांव के पास हुई।

विज्ञापन
Wanted cow smuggler Shahid killed in an encounter with Nuh Crime Branch in Gurugram
कुख्यात शाहिद मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहना-पलवल रोड पर गांव सिलानी मोड़ के पास गुरुवार तड़के सीआईए नूंह की टीम और गौतस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ आडवानी (27), निवासी खरखड़ी, नूंह की मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की है। सीआईए नूंह की टीम को गौतस्करी के आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। आरोपी थार गाड़ी नंबर HR 51 BR 6483 में दो गायों को लेकर जा रहे थे। सिलानी मोड़ के पास पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान शाहिद उर्फ आडवानी को गोली लग गई। पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों फरार आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोहना में रखवाया गया। वहीं, सीन ऑफ क्राइम और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों की जांच की। गाड़ी में मौजूद गायों की स्थिति और उनकी जांच के लिए पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में लेकर उसकी भी जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के भागने की दिशा और उनके बारे में सुराग मिल सके।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मुठभेड़ के दौरान हुई कार्रवाई, आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed