{"_id":"6b005c1ecd2cdaf95409829c","slug":"video-gurugram-bharat-bachao-sangathan-raises-issue-during-a-press-conference-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: भारत बचाओ संगठन ने पत्रकारवार्ता कर उठाया मुद्दा, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: भारत बचाओ संगठन ने पत्रकारवार्ता कर उठाया मुद्दा, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर जताई आपत्ति
समाज में धार्मिक और जातीय भावनाओं को आहत करने वाली बयानबाजी के विरोध में भारत बचाओ संगठन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित शमां पर्यटन केंद्र परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संगठन के संयोजक विक्रम सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोगों के बयानों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विक्रम ने कहा कि एक ओर बुद्धिजीवी, धार्मिक और सामाजिक लोग आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग अपनी बयानबाजी से समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। संगठन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं राजनीतिक विश्लेषक संगीत रागी द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर अहीर समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।