Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके

Sat, 21 Nov 2026 11:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Nov 2026 11:16 AM IST
खास बातें

IND vs NZ 1st Test Day 3 Highlights: न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फिर राहुल ने पडिक्कल के साथ मिलकर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। राहुल 136 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल दो रन से शतक से चूक गए। अब पंत से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
New Zealand vs India 1st Test, Day 3 Live Cricket Score and Updates KL Rahul Padikkal Shubman Score Live
गिल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:11 AM, 21-Nov-2026

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 486 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारतीय टीम की अब तक बढ़त 118 रन की हो चुकी है। भारत ने शनिवार को एक विकेट पर 159 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 325 रन बनाए। भारत को तीन झटके देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगे। राहुल ने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया। उन्होंने पडिक्कल के साथ 165 रन की साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने भी दूसरा टेस्ट अर्धशतक लगाया। पडिक्कल 175 गेंद में 10 चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल ने 290 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 136 रन की पारी खेली। पडिक्कल को जेमीसन ने क्लीन बोल्ड किया था, जबकि राहुल को नाथन स्मिथ ने बोल्ड किया। आउट होने से पहले राहुल ने कप्तान गिल के साथ भी 91 रन की साझेदारी निभाई। 

गिल और पंत ने भी जड़े अर्धशतक
राहुल के आउट होने के बाद गिल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। पंत ने 55 गेंद में टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वहीं, गिल ने 10वां अर्धशतक लगाया। ऐसा लग रहा था कि गिल आसानी से शतक बना लेंगे, लेकिन जैकब डफी की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। गिल ने 146 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 98 रन की पारी खेली। फिलहाल पंत 62 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाकर और अंशुल कंबोज खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को यशस्वी जायसवाल 89 गेंद में 16 चौके की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए थे।
11:01 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: कप्तान गिल दो रन से शतक से चूके

कप्तान शुभमन गिल 98 रन बनाकर आउट हुए और 12वें शतक से दो रन से चूक गए। उन्हें जैकब डफी ने क्लीन बोल्ड किया। गिल ने पंत के साथ 100 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
10:51 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पंत का अर्धशतक

पंत ने 55 गेंद में टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, गिल भी 12वें शतक के करीब हैं। भारत ने तीन विकेट पर  484 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 116 रन की हो चुकी है। 
10:31 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: गिल शतक के करीब

भारत ने तीन विकेट पर 445 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल अपने 12वें टेस्ट शतक के करीब हैं। वह 92 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ ऋषभ पंत 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत की न्यूजीलैंड पर बढ़त 75 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
09:50 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 400 रन के पार

भारत ने तीन विकेट पर 402 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत तीन रन और कप्तान शुभमन गिल 71 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की न्यूजीलैंड पर बढ़त अब 34 रन की हो चुकी है। इससे पहले  केएल राहुल को नाथन स्मिथ ने क्लीन बोल्ड किया। वह 290 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 136 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 91 रन की साझेदारी निभाई।
09:23 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: केएल राहुल आउट

भारत को 386 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। केएल राहुल को नाथन स्मिथ ने क्लीन बोल्ड किया। वह 290 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 136 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 91 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल गिल के साथ ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। गिल अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 18 रन की है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 85 रन और देवदत्त पडिक्कल 80 रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: गिल का अर्धशतक, भारत को बढ़त

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब डफी की गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल गिल 56 रन और केएल राहुल 130 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने दो विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रन को पीछे छोड़ते हुए बढ़त हासिल कर ली है। भारत की बढ़त अब आठ रन की हो चुकी है।
08:37 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने दो विकेट पर 349 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 39 रन और केएल राहुल 125 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत न्यूजीलैंड के स्कोर से 19 रन पीछे है।
08:22 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: चायकाल

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। टीम अभी न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 24 रन पीछे है। केएल राहुल 124 और शुभमन गिल 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।

राहुल का शतक, पडिक्कल की शानदार पारी
भारत ने अपनी पहली पारी की शुरुआत मजबूत अंदाज में की। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने राहुल का अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

पडिक्कल 175 गेंदों पर 80 रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। राहुल ने एक छोर संभाले रखा और अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया। वह 265 गेंदों पर 124 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल है।

07:48 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 300 रन के पार

भारत ने दो विकेट पर 309 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 117 रन और कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। देवदत्त पडिक्कल 175 गेंद में 10 चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed