Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Couple in car chased on Diwali night in Gurugram

दिवाली पर रोडरेज: दंपती का एक किमी तक पीछा, फिर 20 मिनट हंगामा; पांच दिन बाद पीड़िता ने बताई काली रात की कहानी

Sat, 14 Nov 2026 03:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 03:08 PM IST
सार

दिवाली रात गुरुग्राम में एक दंपती का पीछा किया गया, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, रोडरेज के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Couple in car chased on Diwali night in Gurugram
दिवाली की रात कार सवार दंपती का पीछा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में दिवाली की रात रोडरेज और कथित तौर पर कार सवार दंपति का पीछा करने का मामला सामने आया है। घटना सेक्टर-70 एसपीआर स्थित दरबारिपुर रोड की बताई जा रही है, जहां घर लौट रहे एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को दो युवकों ने कथित तौर पर करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर परेशान किया। पीड़ित ने पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया है।

विज्ञापन


कार सवार युवकों ने दंपती का किया पीछा
पीड़ित के मुताबिक, दिवाली की रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर वह अपनी पत्नी के साथ कार से घर लौट रहा था। घर से महज एक किलोमीटर पहले एक दूसरी कार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। शुरुआत में उसे लगा कि शायद दूसरी कार सवार ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद मामला संदिग्ध हो गया। पीड़ित का आरोप है कि दूसरी कार ने आगे निकलकर अचानक ब्रेक लगाए और उसमें सवार युवक नीचे उतरने की कोशिश करने लगे। इसके बाद उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ और उसने कार की रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकलने की कोशिश की। आरोप है कि दूसरी कार लगातार उसका पीछा करती रही और रास्ते में उसकी गाड़ी को रोकने के लिए काटने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन


पीछा कर सोसायटी के बाहर किया हंगामा
पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह अपनी सोसाइटी के गेट तक पहुंचा। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने दूसरी कार को रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद भी कार सवार युवक करीब 20 मिनट तक सोसाइटी के गेट पर हंगामा करते रहे और सुरक्षा कर्मचारियों से अंदर जाने को लेकर बहस करते रहे। पीड़ित ने अपनी पोस्ट में बताया कि संबंधित कार की पीछे की नंबर प्लेट गायब थी, जबकि आगे की नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं थी। कार में दो युवक सवार थे, जिनमें एक की उम्र करीब 20 से 25 साल और दूसरे की उम्र 18 से 20 साल के आसपास बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा किया किस्सा
पीड़ित ने यह भी दावा किया कि सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे बताया कि इलाके में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और आरोपी स्थानीय है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना के बाद पीड़ित ने गुरुग्राम पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए टैग करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित से संपर्क किया और बयान दर्ज कराने की बात कही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रोडरेज की घटनाओं को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है और शिकायत के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पीड़िता से पुलिस ने किया संपर्क
वहीं, पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर पीड़ित से दर्ज शिकायत की जानकारी और संपर्क विवरण निजी संदेश के जरिए साझा करने की अपील भी की गई। पीड़ित ने अपनी पोस्ट के अपडेट में बताया कि गुरुग्राम पुलिस के एसएचओ बादशाहपुर मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल समृता ने उनसे संपर्क किया है। हालांकि, पीड़ित ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए एफआईआर और लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया है। पीड़ित ने पूरी घटना के दौरान डैशकैम में रिकॉर्ड हुई फुटेज और सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों की तत्परता को अपनी सुरक्षा का अहम कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed