{"_id":"6b000c6620389ea051096a44","slug":"video-hpu-inter-college-mens-badminton-championship-nahan-una-jhukhala-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऊना और झुखाला का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में 3-0 से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऊना और झुखाला का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में 3-0 से जीत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:31 PM IST
Link Copied
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की अंतर-महाविद्यालय पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबलों में राजकीय महाविद्यालय ऊना और राजकीय महाविद्यालय झुखाला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया।
चैंपियनशिप का पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय ऊना और राजकीय महाविद्यालय रामपुर के बीच खेला गया। इसमें ऊना के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऊना की टीम ने रामपुर को 3-0 से पराजित किया।
दूसरे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय झुखाला का सामना राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन से हुआ। झुखाला की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और संस्कृत महाविद्यालय नाहन को सीधे 3-0 से हराकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।
तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप 22 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें खिताब जीतने के लिए मुकाबला कर रही हैं।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन प्रो. बीके शिवराम ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन से महाविद्यालय परिसर में खेल गतिविधियों का माहौल बना हुआ है और विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।