{"_id":"6b011745dddbafbef309d2df","slug":"film-body-seeks-tighter-security-for-amitabh-and-abhishek-bachchan-amid-threats-to-saif-ali-khan-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान: धमकी मिलने के बाद फिल्म बॉडी एक्टिव, बिग बी समेत इन सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर की ये पांच मांगें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ अली खान: धमकी मिलने के बाद फिल्म बॉडी एक्टिव, बिग बी समेत इन सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर की ये पांच मांगें
Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
सार
- सैफ अली खान को धमकी मिलने के बाद 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' एक्टिव हो गया है।
- एसोसिएशन ने अपने पत्र में सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर कई मांगें की हैं।
- इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
अमितभा, सैफ, अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल के दिनों में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को धमकियां मिली हैं। इन हस्तियों में सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शामिल हैं। इस बीच 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने इन हस्तियों के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे एक पत्र में, एसोसिएशन ने फिल्म हस्तियों, शूटिंग लोकेशन्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।
बॉलीवुड में पैदा हुआ डर का माहौल
AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता की तरफ से भेजे गए इस पत्र का संदर्भ सैफ अली खान को मिली कथित धमकी से जुड़ा है, जिसमें उनसे कहा गया था कि उनका अंजाम भी 'बाबा सिद्दीकी जैसा' होगा। एसोसिएशन ने अक्तूबर में जुहू में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसी घटनाओं ने पूरे बॉलीवुड में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Trending Videos
केबीसी में अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
AICWA ने किस बात पर जताई चिंता?
इस पत्र की एक प्रति मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को भी भेजी गई है। हाल के हफ्तों में अभिनेताओं को दी जा रही धमकियों पर चिंता जताते हुए AICWA ने दावा किया कि कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके पास 200 शूटर मौजूद हैं। एसोएशन ने कहा, 'लाखों वर्करों, तकनीशियनों, कलाकारों और सेट पर काम करने वालों की रोजी-रोटी खतरे में है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो बॉलीवुड पर ताला लग जाएगा, शूटिंग पूरी तरह बंद हो जाएगी, वर्करों की नौकरियां चली जाएंगी और प्रोड्यूसर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।'

आसान निशाना हैं फिल्मी हस्तियां
एसोसिएशन ने इंडस्ट्री की छवि पर पड़ने वाले व्यापक असर की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड देश के राजस्व (रेवेन्यू) में बड़ा योगदान देता है और दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करता है। एसोसिएशन का तर्क है कि फिल्म हस्तियां लोगों की नजरों में रहती हैं, जिस वजह से वे उन लोगों के लिए आसान निशाना बन जाती हैं जो पब्लिसिटी पाना चाहते हैं या जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) करना चाहते हैं।

अभिषेक बच्चन का नया लुक
- फोटो : instagram @abhishekhbachchan
क्या हैं एसोसिएशन की मांगें?
- अपने पत्र में एसोसिएशन ने पांच मांगें रखी हैं।
- एसोसिएशन ने सैफ, अमिताभ, अभिषेक और उनके परिवारों के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग की है।
- मुंबई में सभी फिल्मी हस्तियों और फिल्म निर्माताओं की सुरक्षा। इसके अलावा शूटिंग वाली जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती शामिल है।
- इसके अलावा एसोसिएशन ने गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- मुंबई को गैंगस्टरों से मुक्त करने और मशहूर हस्तियों के शामिल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर कड़ी निगरानी रखने की भी मांग की है।
- पत्र में आगे कहा गया है, 'बॉलीवुड के लोगों को मुंबई की सड़कों पर बेखौफ घूमने, शूटिंग करने और काम करने की आजादी मिलनी चाहिए।'
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी
यह अपील ऐसे समय में आई है जब मुंबई पुलिस, सैफ को मिली जान से मारने की एक कथित धमकी की जांच कर रही है। गुरुवार को पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि इस धमकी की सच्चाई की जांच की जा रही है। अधिकारी के हवाले से कहा गया, 'अभिनेता सैफ अली खान को उनके फोन पर जीशान अख्तर के नाम से एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि उनका भी वही हाल होगा जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था।'