{"_id":"6b011614ce6351190c064d21","slug":"horrific-accident-on-purvanchal-expressway-five-people-died-in-fierce-collision-between-pickup-and-ambulance-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में पीछे से घुसी एंबुलेंस, पांच की मौत; शव लेकर जा रही थी प. बंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में पीछे से घुसी एंबुलेंस, पांच की मौत; शव लेकर जा रही थी प. बंगाल
Sat, 21 Nov 2026 09:25 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:25 AM IST
सार
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप में पीछे से घुस गई। हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस व्यक्ति का शव लेकर जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि एंबुलेंस में पहले से ही एक मृत व्यक्ति का शव रखा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
प्रभारी एसपी विवेक तिवारी के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। एंबुलेंस जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी। इसी दौरान सुबेहा क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की जान चली गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजस्थान और पश्चिम बंगाल के रहने वालों के रूप में हुई है। मृतकों में राजस्थान के जयपुर स्थित जवाहर नगर कच्ची बस्ती निवासी मकबूल खान (62), अलवर के पीपलखेर निवासी हरिओम योगी (33), पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मोतीवाला निवासी अमीनुल हक (32), रफीक (50) और आलम शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे की सबसे विचलित करने वाली बात यह रही कि एंबुलेंस पहले से ही एक मृत व्यक्ति का शव लेकर जा रही थी। लेकिन, रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने पांच और जिंदगियां छीन लीं। एक शव को लेकर निकले लोगों का सफर खुद मौत के साथ खत्म हो गया।