{"_id":"6af703c3bdc72bbb12016f69","slug":"video-kanha-leapt-into-waves-of-ganga-and-danced-upon-hood-of-serpent-kalia-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा की लहरों में कूदे कान्हा, कालिया नाग के फन पर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की लहरों में कूदे कान्हा, कालिया नाग के फन पर किया नृत्य
तुलसी घाट पर शुक्रवार को विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक नाग नथैया लीला का भव्य आयोजन किया गया। करीब 500 वर्षों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण ने कदंब की डाल से मां गंगा की लहरों में छलांग लगाई और कालिया नाग के फन पर सवार होकर जल से बाहर प्रकट हुए, पूरा तुलसी घाट जय श्रीकृष्ण और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।लीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ गेंद खेल रहे थे। इसी बीच गेंद गंगा में चली गई। गेंद निकालने के लिए कान्हा कदंब के वृक्ष पर चढ़े और देखते ही देखते गंगा की गहराइयों में छलांग लगा दी। इसके बाद कालिया नाग के फन पर सवार होकर बांसुरी बजाते हुए भगवान श्रीकृष्ण का जल से बाहर आना श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत और अलौकिक दृश्य बन गया। घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने इस क्षण को अपने कैमरों में कैद किया और भगवान के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया।इस ऐतिहासिक आयोजन में काशी राजपरिवार के प्रतिनिधि डॉ. अनंत नारायण सिंह ने भी परंपरा के अनुसार सहभागिता निभाई। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने बताया कि लगभग 500 वर्ष पूर्व गोस्वामी तुलसीदास जी ने इस लीला की शुरुआत की थी। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।