{"_id":"6af6f4d03c93e50e5b05382c","slug":"siberian-birds-arrival-in-kashi-frolicking-along-banks-of-ganges-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के गंगा घाटों पर लौटी रौनक: साइबेरियन पक्षियों का हुआ आगमन, गंगा की लहरों पर अठखेलियां करते दिखे पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के गंगा घाटों पर लौटी रौनक: साइबेरियन पक्षियों का हुआ आगमन, गंगा की लहरों पर अठखेलियां करते दिखे पक्षी
Fri, 13 Nov 2026 05:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:01 PM IST
सार
काशी में प्रवासी साइबेरियाई पक्षियों का आगमन हो गया है। गंगा तटों पर पक्षियों की अठखेलियां देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। लोग दाना डालकर फोटो और वीडियो बनवा रहे हैं। ऐसे में घाटों की रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
साइबेरियन पक्षियों के आगमन से घाटों पर लौटी रौनक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में प्रवासी साइबेरियन पक्षियों का आगमन हो गया है। ये विदेशी पक्षी हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां पहुंचे हैं। इनकी मौजूदगी से गंगा घाटों पर रौनक बढ़ गई है। नाव पर सवारी करने वाले लोग दाना डालकर फोटो और वीडियोग्राफी करा रहे हैं।
विज्ञापन
ये मनमोहक पक्षी लगभग चार महीने तक काशी में अपना डेरा डालते हैं। इस दौरान वे गंगा नदी की लहरों पर खूब अठखेलियां करते हैं। इनकी उड़ानें और जलक्रीड़ाएं पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। साइबेरियाई पक्षी भारत के कई अन्य स्थानों पर भी देखे जाते हैं। इनमें राजस्थान का भरतपुर पक्षी अभयारण्य प्रमुख है।
विज्ञापन
ओडिशा की चिल्का झील भी इनके लिए एक महत्वपूर्ण प्रवास स्थल है। गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भी ये पक्षी पहुंचते हैं। हरियाणा का सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान भी इनका एक ठिकाना है।
विज्ञापन
भारत में अन्य प्रवास स्थल
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के अलावा मिर्जापुर में भी साइबेरियाई पक्षी दिखाई देते हैं। प्रयागराज के आसपास गंगा के किनारे भी इनकी मौजूदगी दर्ज की जाती है। चंदौली और रामनगर के गंगा तट भी इनके आगमन के गवाह बनते हैं। ये सभी स्थान इन प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | Migratory Siberian birds arrived at Kashi. These exotic birds migrate to Kashi for about four months, frolicking on the waves of the Ganga during this time. Siberian birds are also seen in India at Bharatpur (Rajasthan), Chilika Lake (Odisha), Kutch (Gujarat), Sultanpur (Haryana), Varanasi, Mirzapur, the banks of the Ganga around Prayagraj, Chandauli and Ramnagar.
— ANI (@ANI) November 13, 2026
