{"_id":"6af6a55e117a9798d80749e3","slug":"video-solan-joharji-car-accident-over-speeding-driver-injured-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी; चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी; चालक घायल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:21 AM IST
Link Copied
जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के जोहड़जी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार कार चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन सामने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार चालक को हल्की चोटें आईं। वहीं टक्कर के कारण दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना मिलने के बाद भोजनगर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।