Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Police raid 20 homes of drug traffickers in Kaithal; 100 personnel carry out search operation
{"_id":"6af6a55b8fbe9eaeed087262","slug":"video-police-raid-20-homes-of-drug-traffickers-in-kaithal-100-personnel-carry-out-search-operation-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में नशा तस्करों के 20 घरों पर पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में नशा तस्करों के 20 घरों पर पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने चलाया सर्च अभियान
जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कैथल पुलिस ने शुक्रवार सुबह चीका क्षेत्र के गांव कल्लर माजरा में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। डीएसपी गुहला हरदीप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। 10 टीमों ने स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 20 घरों और अन्य स्थानों की तलाशी ली।
अभियान में चीका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र और सीआईए गुहला की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस ने जांच की कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं और कोई व्यक्ति नशा तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल तो नहीं है।
डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी के 195 मामले दर्ज कर 313 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की और कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।