{"_id":"6afb2125533cf5bbe80b0417","slug":"video-video-khata-thakhana-gae-yavaka-ka-caka-marakara-hataya-satha-gabhara-nprpa-sa-ghayal-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल
अखंडनगर। पतजू पहाड़पुर सिखौली में सोमवार देर शाम खेत देखने गए जौनपुर के सरपतहा के बांधगांव निवासी दिलीप (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके साथ मौजूद उनके गांव के ही अनिल सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि बांधगांव निवासी दिलीप चौहान का खेत जिले की सीमा पर स्थित अखंडनकर के पतजू पहाड़पुर सखौली गांव में है। सोमवार देर शाम करीब छह बजे वह अपने गांव के ही दिलीप सिंह के साथ पैदल अपना खेत देखने के लिए पतजू पहाड़पुर सखौली गांव पहुंचे थे।
आरोप है कि उनके खेत के पास मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दिलीप व अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। अनिल सिंह को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।