{"_id":"6afac84b04eeb80a1c0bce34","slug":"video-shimla-pensioners-protest-over-pending-pension-arrears-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में पेंशनर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, 194 माह के बकाया एरियर के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में पेंशनर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, 194 माह के बकाया एरियर के भुगतान की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:39 PM IST
Link Copied
जिला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा छह दिवसीय धरना प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। 16 नवंबर को आयोजित सांकेतिक धरने में नगर निगम निकायों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि नगर निगम निकायों के पेंशनर्स को लेकर 18 अगस्त को चतुर्थ श्रेणी के पेंशनर्स को 20 हजार रुपये देने की अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन आज तक यह राशि पेंशनर्स को नहीं मिली है। इससे पेंशनर्स में सरकार के प्रति रोष है।
लायक राम शर्मा के अनुसार, 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को संशोधित लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और 13 प्रतिशत डीए का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा सरकार की ओर से दिए गए लाभों के एरियर के भुगतान की अधिसूचना भी अब तक जारी नहीं हुई है।
समिति का कहना है कि पेंशनर्स का कुल 194 माह का बकाया एरियर अभी तक लंबित है। पेंशनर्स ने सरकार से सभी वित्तीय देनदारियां जल्द से जल्द जारी करने का आग्रह किया है।
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
जिला संयोजक मोहन ठाकुर ने कहा कि जब तक पेंशनर्स की सभी देनदारियों का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनके द्वारा शुरू किया गया धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव सुख देव मट्टू, विजय कुमार, राजेंदर कुमार, अश्वनी कुमार, सुरेश कुमार, जोगिंदर पाल, जसवंत, भगवान दास, पाली राम और सेवक राम सहित नगर निगम निकायों के पदाधिकारी धरने पर बैठे।
प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, सलाहकार गुलाब ठाकुर, पीएन भारद्वाज, कार्यालय सचिव रमेश ठाकुर, रतन वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, मोहन दास, शिमला शहरी के अध्यक्ष मदन शर्मा, महासचिव सुभाष वर्मा, प्रेम प्रकाश खाची, नरेश कुमार, राम स्वरूप, तारा चंद, तारा दत्त शर्मा, टूटू ब्लॉक की उपाध्यक्ष शीला शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा और राजेंदर सूद सहित कुल 52 पेंशनर्स शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।