Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of tractor driver found under a thatched roof

Sultanpur News: छप्पर के नीचे मिला ट्रैक्टर चालक का शव

Tue, 17 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Body of tractor driver found under a thatched roof
चांदा के घूरीपुर में घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
चांदा। घूरीपुर गांव में सोमवार सुबह सामुदायिक प्रसाधन के पीछे खेत में रखे छप्पर के नीचे गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अमन गौतम (19) का शव पड़ा मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई और घटना के खुलासे की मांग करते हुए करीब पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया। मां जानकी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सीओ लंभुआ और नायब तहसीलदार के समझाने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर दोपहर करीब एक बजे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। परिजनों के मुताबिक अमन गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाते थे। रविवार रात करीब 11 बजे वह घर से बिना किसी को बताए निकले थे, इसके बाद नहीं लौटे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव से लगभग 200 मीटर दूर नेमदास के खेत में रखे छप्पर के नीचे उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


यह जगह सामुदायिक प्रसाधन के पीछे स्थित है। अमन की मौत का पता चलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौत का कारण स्पष्ट होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर और नायब तहसीलदार प्रदीप मिश्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने ग्रामीणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण पता लगाने और मामले की जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी बृजनारायण सिंह ने बताया कि शव पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।




सदमे में युवक के परिजन
अमन दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता रामचरन और बड़ा भाई अभिषेक (21) मुंबई में काम करते हैं। घर पर अमन और उसकी छोटी बहन लक्ष्मी (17) रहते थे। भाई-बहन अविवाहित हैं। अमन की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। उनके पिता व भाई मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।


इनसेट
मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
ग्रामीणों के मुताबिक अमन के मोबाइल पर किसी व्यक्ति के लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। घर में उसकी चारपाई के पास सल्फास का एक पैकेट भी मिला है। पुलिस अमन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उसके दादा संतोषी ने घटना का खुलासा करने की मांग करते हुए सीओ लंभुआ को तहरीर दी है। पुलिस धमकी भरे फोन, सल्फास के पैकेट और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed