{"_id":"6afb5d3ccb6a0a842504ff43","slug":"route-diversions-in-ayodhya-starting-today-for-the-parikrama-and-kartik-purnima-fair-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169491-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या में परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए आज से रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या में परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए आज से रूट डायवर्जन
Tue, 17 Nov 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले के मद्देनजर जिले में यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। चौदहकोसी परिक्रमा के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे से 19 नवंबर सुबह छह बजे तक व परिक्रमा समाप्त होने तक भारी वाहनों का रूट बदला रहेगा।
वहीं कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले के लिए 23 नवंबर सुबह आठ बजे से 24 नवंबर को मेला और भीड़ समाप्त होने तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि रायबरेली से अयोध्या जाने वाले बड़े और भारी वाहनों को हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा। पीढ़ी और हलियापुर की ओर से आने वाले वाहनों को कूरेभार चौराहे से मुजेश तिराहा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।
सुल्तानपुर से अयोध्या जाने वाले सभी बड़े और भारी वाहनों को मुजेश तिराहे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इन मार्गों से वाहन एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों सहित सभी आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी। (संवाद)