{"_id":"67e019832eec652f1f03fc1d","slug":"video-tabyata-kharab-hana-para-ma-ka-mata-bca-rasata-lsha-ka-satha-bta-ka-utara-gae-bsa-ka-calka-paracalka-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तबीयत खराब होने पर मां की मौत, बीच रास्ते लाश के साथ बेटे को उतार गए बस के चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तबीयत खराब होने पर मां की मौत, बीच रास्ते लाश के साथ बेटे को उतार गए बस के चालक-परिचालक
यूपी के सुल्तानपुर में टांडा-बादा नेशनल हाईवे पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास एक वॉल्वो बस में सवार 60 वर्षीय भानुमति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस पर बस चालक और परिचालक ने बेटे राहुल की मदद से इनकार कर दिया। बीच रास्ते बेटे को मां की लाश के साथ उतार दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देख लोगों में चालक-परिचालक के खिलाफ आक्रोश है।
अंबेडकर नगर के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के कुराव प्रशनपुर गांव की रहने वाली भानुमति पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनका बेटा राहुल उन्हें दिल्ली से इलाज करवाकर वॉल्वो बस से घर वापस ला रहा था। रविवार को जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी बाजार से करीब तीन किलोमीटर पहले बस में भानुमति की हालत बिगड़ गई। कुछ ही समय में उनकी सांसें थम गईं।
इस दुखद क्षण में राहुल अपनी मां को खोकर पूरी तरह टूट चुका था, लेकिन उसे उम्मीद थी कि बस स्टाफ उसकी मदद करेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। चालक और परिचालक ने मानवता को तार-तार करते हुए राहुल और उसकी मां के शव को टांडा-बादा नेशनल हाईवे पर चांदपुर गांव की पुलिया के पास सड़क पर उतार दिया। सुनसान जगह पर राहुल अपनी मां के शव के पास अकेला खड़ा मदद की गुहार लगाता रहा। उसने तुरंत अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए।
इस दौरान राहुल का दर्द और असहाय देख स्थानीय लोगों का भी दिल पसीज गया। इस घटना की सूचना जब सेमरी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र से मांगी गई, तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। हर कोई बस चालक और परिचालक के इस असंवेदनशील रवैये की आलोचना कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।