Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Mati Kala Board chairman Ishwar Malwal's last rites were performed in his native village in Hisar
{"_id":"67dfc058dbbc63a1ce073cb1","slug":"video-mati-kala-board-chairman-ishwar-malwals-last-rites-were-performed-in-his-native-village-in-hisar-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल का हिसार में उसके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल का हिसार में उसके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल का रविवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को रोहतक जिले के लाखन माजरा में एक सड़क हादसे में उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी।
ईश्वर मालवाल किसी निजी कार्य से लाखन माजरा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वर्ष 2023 में उन्हें माटी कला बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था और वे इस पद पर रहते हुए माटी शिल्पकारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे थे।
ईश्वर मालवाल हिसार के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहते थे और हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के करीबी माने जाते थे। गंगवा ने ही उनकी माटी कला बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में बरवाला सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे और भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।
उनके अंतिम संस्कार में मंत्री रणबीर गंगवा सहित कई राजनीतिक हस्तियां, सामाजिक नेता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने उनके निधन को राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।