Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Anger against SP MP for his statement on Maharana Sanga, protest by Rakshak Sena in Sonipat
{"_id":"67dfc66c338079aee904014e","slug":"video-anger-against-sp-mp-for-his-statement-on-maharana-sanga-protest-by-rakshak-sena-in-sonipat-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाराणा सांगा पर बयान को लेकर सपा सांसद के खिलाफ रोष, सोनीपत में रक्षक सेना का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाराणा सांगा पर बयान को लेकर सपा सांसद के खिलाफ रोष, सोनीपत में रक्षक सेना का प्रदर्शन
रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान की कड़ी निंदा की। बलिदान दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रक्षक सेना के सदस्यों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से कार्रवाई की मांग की।
रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत तिहाड़ ने कहा कि सदन में महाराणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल राजपूत समाज बल्कि पूरे देश के वीरों का अपमान है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि सांसद के विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
मनजीत तिहाड़ ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाया तो प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में महापंचायतों और प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि न्यायप्रिय और दूरदर्शी शासक थे। उनके बलिदान और वीरता पर सवाल उठाना इतिहास के अपमान के समान है।
रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराणा सांगा ने मुगलों और विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने सुल्तान मोहम्मद शाह को युद्ध में हराने के बावजूद उसे माफ कर अपने विशाल हृदय का परिचय दिया था। ऐसे वीर योद्धा पर आपत्तिजनक टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।