Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Farmers in Tohana of Fatehabad paid tribute to the martyrs on Martyrdom Day, condemned the action of Punjab government
{"_id":"67dfc563444c5199de0862ff","slug":"video-farmers-in-tohana-of-fatehabad-paid-tribute-to-the-martyrs-on-martyrdom-day-condemned-the-action-of-punjab-government-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में किसानों ने शहीदी दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पंजाब सरकार की कार्रवाई की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में किसानों ने शहीदी दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पंजाब सरकार की कार्रवाई की निंदा
संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के बैनर तले शहीदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की तुलना ब्रिटिश शासन से करते हुए कहा कि आजादी के लिए शहीद हुए वीरों ने जिस अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, वही स्थिति आज किसानों के आंदोलन के साथ दोहराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जो अस्वीकार्य है।
किसान नेता लाभ सिंह ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से बनी थी, लेकिन अब वही पार्टी केंद्र सरकार के दबाव में किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पंजाब में किसानों को जबरन हटाने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
किसान नेताओं ने कहा कि वे सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने देशभर के किसानों से लामबंद होकर एकजुट होने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।