{"_id":"6b08358ac64523517f07577f","slug":"video-strongman-set-unique-record-by-breaking-151-coconuts-in-58-seconds-in-sultanpur-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में 58 सेकंड में 151 नारियल फोड़कर बाहुबली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में 58 सेकंड में 151 नारियल फोड़कर बाहुबली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
सुल्तानपुर में कादीपुर के अल्देमऊ नूरपुर स्थित अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ में आयोजित तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव के अंतिम दिन विश्व रिकॉर्ड धारी धर्मेंद्र राजभर बाहुबली ने अपने हैरतअंगेज करतब से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने महज 58 सेकेंड में एक के बाद एक 151 नारियल फोड़कर अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। उनका यह कारनामा देखकर महोत्सव में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।
धर्मेंद्र राजभर बाहुबली ने अपना यह करतब युवाओं को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा का उपयोग देशसेवा व समाजहित में करने का संदेश दिया। उनके इस प्रदर्शन ने महोत्सव में खास आकर्षण पैदा किया। महोत्सव के अंतिम दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। दिन में पूजन-अर्चन के बाद प्रवाचक कौशलेंद्र महाराज ने भागवत कथा के धुंधकारी प्रसंग का वर्णन किया। वहीं, मेले में अभिमन्यु मौर्य, नीरज शर्मा, विपुल पांडेय और अंजू यादव ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
महोत्सव संयोजक एवं पीठाधीश्वर कपाली बाबा ने कहा कि अल्देमऊ कभी नागवंशी भर शासकों का केंद्र रहा है। समापन समारोह में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एसपी विनीत जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।