Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND A vs SL A Highlights: श्रीलंका ए ने समाप्त किया भारत ए का सफर, फाइनल में बनाई जगह; गेंदबाजों ने किया निराश

Thu, 26 Nov 2026 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 10:42 PM IST
खास बातें

IND A vs SL A ACC Emerging Asia Cup 2026: भारत ए टीम का एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सफर समाप्त हो गया है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
IND A vs SL A Highlights: ACC Emerging Asia Cup 2026 India A vs Sri Lanka A Semi Final Match Scorecard
सिनेथ जयवर्धने - फोटो : SLC

लाइव अपडेट

10:42 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए का सफर समाप्त

श्रीलंका ए ने भारत ए को आठ विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन बनाए। श्रीलंका ने जवाब में 41.3 ओवर में दो विकेट पर 318 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही भारत ए का सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया है। श्रीलंका ए के लिए इस मैच में लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयर्वधने ने शतक लगाए, जबकि निशान मादुश्का अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे। 

भारत ए की गेंदबाज बहुत ही खराब रही और टीम के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और जीत की नींव रखी। भारत ए के गेंदबाजों के पास इस जोड़ी को परेशान करने का कोई तोड़ नजर नहीं आया। क्रूसपुले और जयवर्धने ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी की। जयवर्धने और क्रूसपुले शतक लगाकर आउट हुए। तब तक मैच भारत ए के हाथों से निकल चुका था। श्रीलंका ए को जीत दिलाने की औपचारिकता मादुश्का और कप्तान पवन रत्नायके ने पूरी की। 

श्रीलंका ए के लिए क्रूसपुले ने सबसे ज्यादा 107 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। वहीं, जयवर्धने ने 70 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। मादुश्का 56 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रत्नायके 16 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए हर्षित राणा और शहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ए का फाइनल में सामना पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता टीम से रविवार को होगा। 
10:33 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: मादुश्का का अर्धशतक

निशान मादुश्का ने भारत ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। मादुश्का और रत्नायके साझेदारी कर रहे हैं। श्रीलंका ए ने 39 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 308 रन बनाए हैं। उसे अब जीत के लिए 66 गेंदों पर 10 रन बनाने हैं। 
विज्ञापन
10:14 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: क्रूसपुले पवेलियन लौटे

भारत ए को क्रूसपुले के रूप में दूसरी सफलता मिली है। क्रूसपुले ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन 107 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 116 रन बनाकर आउट हो गए। 
10:05 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: क्रूसपुले का शतक

श्रीलंका ए के सलामी बल्लेबाज क्रूसपुले ने 98 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। क्रूसपुले और मादुश्का के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है। श्रीलंका का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच गया है। 
09:40 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए का स्कोर 200 के पार

भारत ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। लसिथ क्रूसपुले शतक की ओर बढ़ रहे हैं। निशान मादुश्का और क्रसूपुले के बीच साझेदारी पनप रही है। 
09:15 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए को पहली सफलता

भारत ए को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। शहबाज अहमद ने सिनेथ जयवर्धने को आउट किया जो शतक लगाकर पवेलियन लौटे। जयवर्धने 70 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले के बीच पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: क्रूसपुले का अर्धशतक

लसिथ क्रूसपुले ने भारत ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। क्रूसपुल और लसिथ जयवर्धने के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। 16 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका ए ने बिना किसी नुकसान के 137 रन बना लिए हैं। भारत ए के गेंदबाजों को विकेटों की तलाश है। 
08:32 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: जयवर्धने का अर्धशतक

सिनेथ जयवर्धने ने अर्धशतक जड़ दिया है। जयवर्धने और लसिथ के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। भारत ए के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। श्रीलंका ए का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है। 
08:06 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका की मजबूत शुरुआत

भारत ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने मजबूत शुरुआत की है। जयवर्धने और लसिथ के बीच पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
07:36 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की पारी शुरू

भारत ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। श्रीलंका ए के लिए लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed