Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   24,000 families await gas connections

Sultanpur News: 24 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन का इंतजार

Thu, 26 Nov 2026 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
24,000 families await gas connections
सुल्तानपुर। जिले में आठ माह से नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं। पेट्रोलियम कंपनी की ओर से मार्च 2026 से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाए जाने से 24 हजार से अधिक परिवारों के आवेदन लंबित हैं। नए कनेक्शन की आस में लोग लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। विकल्प के तौर पर छोटे सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन इनकी कीमत अधिक होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कई परिवार अब व्यावसायिक सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में 48 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 5.59 लाख उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। शहर के नए विकसित इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नए कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। एजेंसी संचालकों के मुताबिक, पीएनजी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मार्च 2026 से घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया बंद है। जिले में भी पीएनजी की शुरुआत नहीं हुई है। कनेक्शन के लिए एजेंसियों पर पहुंचने वाले लोगों को पोर्टल बंद होने या उच्च स्तर से रोक होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन


छोटे सिलिंडर की कीमत भी अधिक
नया घरेलू कनेक्शन नहीं मिलने से जरूरतमंद परिवारों को खाना पकाने के लिए छोटे या व्यावसायिक सिलिंडर का सहारा लेना पड़ रहा है। घरेलू सिलिंडर की कीमत 996.50 रुपये है, जबकि पांच किलो का सिलिंडर 823 रुपये और 10 किलो का सिलिंडर 1,650 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2,988 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में परिवारों का रसोई बजट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों से लगा रहे एजेंसियों के चक्कर
शहर के विवेक नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए कई महीनों से एजेंसी और पूर्ति विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार पोर्टल बंद होने और ऊपर से रोक होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। निरालानगर निवासी गीता देवी ने बताया कि कनेक्शन नहीं मिलने से छोटे सिलिंडर से काम चलाना पड़ रहा है। इसकी कीमत अधिक होने से घर का बजट बिगड़ रहा है।

रोजाना पहुंच रहे चार-पांच आवेदक
जिला एलपीजी वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष जियाउल हसनैन ने बताया कि रोजाना चार-पांच लोग नए कनेक्शन के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं के दबाव पर उनके आवेदन रख लिए जाते हैं। प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदकों को सूचना दी जाएगी। एसोसिएशन के सचिव विनोद राना ने बताया कि नए कनेक्शन शुरू कराने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 26 अक्तूबर को दिल्ली में एलपीजी वितरकों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद मंत्रालय की ओर से कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया है।


मंत्रालय के निर्देश पर ही मिलेंगे नए कनेक्शन
ऑयल कंपनी के डीएनओ विशाल कुमार ने बताया कि नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक का निर्णय पेट्रोलियम मंत्रालय ने लिया है। मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद ही प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। फिलहाल एजेंसियों से छोटे सिलिंडर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सिलिंडरों की कीमत
14.2 किलो (घरेलू) : 996.50 रुपये
10 किलो : 1,650 रुपये
पांच किलो : 823 रुपये
19 किलो (व्यावसायिक) : 2,988 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed