{"_id":"6730a93b2a1cebbc820d3e68","slug":"video-sarafa-karabra-ltakada-vayaparaya-ka-catavana-paca-thana-ma-naha-haii-kararavaii-ta-aaga-bugdhhaega-kathama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सराफा कारोबारी लूटकांड, व्यापारियों की चेतावनी- पांच दिन में नहीं हुई कार्रवाई... तो आगे बढ़ाएंगे कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सराफा कारोबारी लूटकांड, व्यापारियों की चेतावनी- पांच दिन में नहीं हुई कार्रवाई... तो आगे बढ़ाएंगे कदम
सुल्तानपुर में सराफा कारोबारी लूटकांड में पहले पुलिस ने 72 घंटे का समय मांगा था जो बीत चुका है। अब व्यापारी पांच दिन का समय और दे रहे हैं। पांच दिनों में यदि पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी अगला कदम उठाने को बाध्य होंगे। यह बातें व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी ने सुदनापुर बाजार में व्यापारियों की बैठक में कहीं।
रविवार को सुदनापुर बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी सराफा कारोबारी सुरेश सोनी भी शामिल हुए। संगठन के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि सराफा कारोबारी के साथ बुधवार शाम लूट की घटना हुई थी।
यह घटना निंदनीय है। पहले पुलिस ने 72 घंटे का समय मांगा था जो कि पूरा हो चुका है। हमारी पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई है। उन्होंने कुछ और समय मांगा है। इसलिए पांच दिन का समय पुलिस को और दिया जाता है। यदि पांच दिन में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो संगठन की ओर से अगला कदम उठाने का निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, आलोक वर्मा, शुभम पाठक, विद्यार्थी यादव, टीटू यादव, सुभाष सोनी, सतीश सोनी, उमेश सोनी, दिनेश सोनी, ज्ञानचंद सोनी, सूरज अग्रहरि समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।