{"_id":"6a9ff2755d810f30f50504b3","slug":"video-saltanapara-katana-ka-tabha-sa-sahama-lga-ghara-khal-kara-tatabthha-para-l-raha-sharanae-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी.: कटान की तबाही से सहमे लोग घर खाली कर तटबंधों पर ले रहे शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी.: कटान की तबाही से सहमे लोग घर खाली कर तटबंधों पर ले रहे शरण
बाराबंकी.: सरयू नदी के तेज कटान ने हेतमापुर गांव में तबाही मचा रखी है। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दूरभाष केंद्र, हनुमान मंदिर और चार मकान नदी में समा चुके हैं। अब गांव में स्थित बाबा नारायण दास की समाधि पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। गांव के लोग अपने घरों को खाली कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कई परिवार तटबंधों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
सरयू की धार लगातार हेतमापुर की ओर बढ़ रही है। कटान की चपेट में आकर मैकू लाल, पलटा, साबिर मनिहार और राजू चौहान के मकान नदी में समा चुके हैं। इसके बाद अन्य ग्रामीणों में भी अपने घरों को लेकर भय बढ़ गया है। रामू गुप्ता, श्यामू, सूरज लोधे, मोहम्मद सफीक और शाहिद हुसैन समेत कई ग्रामीण अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कब किसका मकान नदी की धारा में समा जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है।
ग्रामीण खातून ने बताया कि कटान से पूरा गांव सहमा हुआ है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से पर्याप्त मदद नहीं मिली है। उनका आरोप है कि राहत के तौर पर खाना तो मिला, लेकिन उसमें भी भेदभाव किया जा रहा है। खातून के अनुसार उनके परिवार में 10 लोग हैं, जबकि उन्हें केवल चार खाने के पैकेट दिए गए। ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि घर खाली करने के बाद सामान रखने और परिवार के साथ रहने के लिए अभी तक प्रशासन की ओर से कोई जमीन चिन्हित नहीं की गई है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल सुरक्षित स्थान चिन्हित कर प्रभावित परिवारों को वहां बसाने की व्यवस्था करे। साथ ही कटान रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं, ताकि गांव के बचे हुए मकानों और धार्मिक स्थलों को नदी की धारा में समाने से बचाया जा सके। नदी के उसे पर चार मजरे बसे हैं उसमें पूरनपुर गांव में अमृतलाल ने घर खाली करना शुरू कर दिया है हालांकि वहां तक अभी प्रशासन का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा है ,
ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो हेतमापुर गांव का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त होने का खतरा है। ग्रामीण प्रशासन से राहत सामग्री, सुरक्षित ठिकाने और कटान रोकने के लिए तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।