फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Earnings from waste, Three disposal units set up.

Sultanpur News: कचरे से होगी कमाई, तीन निस्तारण इकाइयां लगीं

Tue, 08 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Earnings from waste, Three disposal units set up.
दूबेपुर के बहलोलपुर में बनकर तैयार प्ला​स्टिक कचरा निस्तारण इकाई। -संवाद
सुल्तानपुर। गांवों में प्लास्टिक कचरे के बढ़ते ढेर से निपटने की कवायद तेज हो गई है। अब कादीपुर, जयसिंहपुर व दूबेपुर ब्लॉक में प्लास्टिक कचरा निस्तारण इकाइयां तैयार हो गई हैं। तीनों इकाइयों पर 48 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। जल्द ही इनका संचालन शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग ने कादीपुर की मझगवां, जयसिंहपुर की डोमापारा और दूबेपुर की बहलोलपुर ग्राम पंचायत में इकाइयां स्थापित करा दी हैं। प्रत्येक इकाई पर 16 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यहां गांवों से एकत्र प्लास्टिक कचरे को मशीनों के जरिये छोटे टुकड़ों में बदला जाएगा। प्लास्टिक के टुकड़ों को बेचने से ग्राम पंचायतों की आमदनी होगी।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक घरों से प्लास्टिक कचरा एकत्र कर सफाई कर्मी इकाई तक पहुंचाएंगे। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक कचरे के निस्तारण से गांवों में गंदगी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्लास्टिक जलाने और खुले में पड़े रहने से होने वाले नुकसान से भी लोगों को राहत मिलेगी। प्लास्टिक के टुकड़ों की बिक्री से प्राप्त रकम ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।



-----------
जल्द शुरू होगा संचालन

जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि तीनों इकाइयां बनकर तैयार हो गई हैं। प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही तीनों इकाइयों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed